झारखण्ड में नगरपालिका चुनाव पर्यवेक्षक लापता
उप प्रभागीय अधिकारी (एसओडी) प्रमोद कुमार ने पत्रकारों से बताया, "हमें सूचना मिली है कि मुर्मू शंकरपुर रेलवे स्टेशन से लापता हो गए हैं। रेलवे स्टेशन के समीप एक शव मिला है जिसकी हम शिनाख्त करने की कोशिश कर रहे हैं।"
मुर्मू जल संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव थे। उन्हें देवघर नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। देवघर में इस महीने के बाद चुनाव होने हैं।
पुलिस ने बताया कि शनिवार को मुर्मू अपने सहयोगियों के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची से देवघर लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications