सुंदरबन का एक भाग खत्म हो सकता है : भट्टाचार्य
मुख्यमंत्री ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, "बढ़ते तापमान की वजह से बंगाल की खाड़ी में बढ़ रहे जलस्तर के चलते सुंदरबन के इलाके मसलन बसंती और गोसाबा प्रभावित हो सकते हैं। यह खतरा बांग्लादेश के एक भाग का इंतजार कर रहा है"
भट्टाचार्य ने कहा, "अगर यह ऐसे ही जारी रहा तो सुंदरबन का एक हिस्सा खत्म हो जाएगा।"
सुंदरबन 24 उत्तरी परगना और 24 दक्षिणी परगना जिलों में स्थित है। यह 4,262 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका एक बड़ा हिस्सा बांग्लादेश में आता है। गंगा के डेल्टा इलाके में स्थित और जैविक समृद्धता की वजह से यूनेस्को ने इसे विश्व विरासत का दर्जा दिया है।
भट्टाचार्य ने ताप विद्युत केंद्रों की वजह से बढ़ रहे प्रदूषण पर भी चिंता जाहिर की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications