'दहशतगर्द मुल्क' है इजरायल: हिजबुल्लाह
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह ने शुक्रवार को अपने समर्थकों की एक सभा में कहा, "इजरायल का उद्गम दहशतगर्दी की बुनियाद पर हुआ था। वह हमेशा अंतर्राष्ट्रीय और कूटनीति मानकों को ठेंगा दिखाता रहा है।"
नसरल्लाह ने कहा, "खुदा सबसे बड़ा है और वही इजरायल का अंत करेगा। पिछले दिनों की उस हरकत से साफ हो गया है कि इजरायल आतंकवादी वारदातों को अंजाम देता है।"
गौरतलब है कि इजरायल सेना के हमले में नौ सहायताकर्मी मारे गए थे और सैकड़ों को उसने गाजा में घुसने से रोक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications