लाहौर में 85 लोग हिरासत में लिए गए
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक पुलिस अधिकारी चौधरी शफीक ने बताया कि लाहौर के विभिन्न जांच चौकियों पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान शहर में बाहर से आने वाले वाहनों की कड़ी तलाशी ली गई।
गौरतलब है कि 28 मई को अहमदिया समुदाय की दो मस्जिदों पर हुए विस्फोट में 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 100 लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications