राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 35 नई सड़कें बनाने की अपील
हरियाणा सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में हुड्डा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सी. पी. जोशी से मिले और उनके सामने सड़कों के निार्माण संबंधी प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में करीब 295 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराने की बात कही गई है। हुड्डा रोहतक से सांसद हैं।
प्रवक्ता ने बताया, "हुड्डा ने बैठक के दौरान जोशी को देश के अन्य हिस्सों की तुलना में एनसीआर में यातायात जाम की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने एनसीआर में आने वाले रोहतक, झज्जर और कोसली में नई ग्रामीण सड़कें बनाने का प्रस्ताव रखा।"
उन्होंने बताया, "दिल्ली में चल रहे विकास कार्यो के लिए निर्माण सामग्री एनसीआर क्षेत्रों से होकर ले जाने की वजह से इन इलाकों में यातायात जाम अधिक होता है। अगर गांवों का सामाजिक, अर्थिक विकास करना है तो बेहतर सड़कों के अभाव में इसकी कल्पना नहीं की जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications