3,500 फिलीस्तीनी मिस्र की सीमा पार कर गाजा पहुंचे
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिस्र और विदेशों में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र गाजा वापस लौटे और साथ ही कई बीमार फिलीस्तीनी भी सीमा पार करके गए हैं जिन्हें इलाज के लिए मदद की जरूरत थी।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार से राहत सामग्री से भरे करीब 250 ट्रक गाजा पट्टी को पार कर चुके हैं।
इजरायल द्वारा गाजा के लिए मदद सामग्री ले जा रहे जहाज पर हमला करने के बाद राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने सीमा को खुला रखने का आदेश दिया है। इस हमले में आधिकारिक तौर पर नौ लोग मारे गए थे।
इसके पहले भी मिस्र मदद सामग्री पहुंचाने और लोगों को आर-पार जाने के लिए अपनी सीमा को खोल चुका है।
इंडो-एयिशन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications