हिमाचल प्रदेश में बारिश, तापमान में गिरावट
शिमला में मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्यभर में शनिवार को मध्यम बारिश दर्ज की गई। लिहाजा तापमान में तेजी से गिरावट आई है।"
उन्होंने बताया कि राज्य में महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों मसलन धर्मशला, पालमपुर, कसौली, शिमला, कुफरी, नरकंदा, चम्बा और दलहौसी में बारिश होने से तापमान सामान्य हो गया है।
कलपा में अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 22 डिग्री था।
मंडी जिले के सुंदरनगर में उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में यह 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications