दिल्ली मेट्रो शुरू करेगा 'साइकिल फीडर सेवा'
दिल्ली मेट्रो रेल कॉपोरेशन (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया,"इस महीने में पर्यावारण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने के लिए शुरू में यह सेवा रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुरू की जाएगाी।"
डीएमआरसी फिलहाल कुछ स्टशनों पर ही इस सेवा को मुहैया कराएगी और इसके लिए किराया भी तय करेगी।
इस नई सेवा से यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने और वहां से घर लौटने में आसानी होगी। इसे 25 साइकिलों के साथ शुरू करने की योजना है। बाद में अन्य स्टेशनों पर इसका विस्तार किया जाएगा।
डीएमआरसी ने साइकिल स्टैंड के साथ चार उप साइकिल केंद्र बनाने की योजना बनाई है।
अधिकारी ने बताया, "यात्री अपने आवास के नजदीक स्थित उप केंद्र से साइकिल लेकर स्टेशन पहुंच सकते हैं और लौटते वक्त उसे फिर से वहां जमा कर देंगे।"
इस सेवा के लिए यात्रियों को 300 रुपये जमा कराने होंगे जो कि सेवा जारी नहीं रखने पर यात्रियों को वापस मिल जाएंगे। 15 मिनट की अवधि के लिए साइकिल का किराया 3 रुपये होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications