भूख हड़ताल पर बैठे 11 अफ्रीकी रिहा
गैर सरकारी संगठन 'पीपुल्स युनियन फॉर सिविल लिबर्टीज' ने जारी एक बयान में बताया कि उत्तरी दिल्ली के लामपुर में स्थित विदेशी कैदियों के हवालात से पांच पुरुष और तिहाड़ जेल के नारी निकेतन से छह महिलाओं को देर शुक्रवार रिहा किया गया।
जेल अधिकारियों ने विदशी नागारिकों को छोड़े जाने की पुष्टि की है।
अफ्रीकी नागारिकों ने कहा था कि सजा पूरा होने के बावजूद उन्हें बरी नहीं किया जा रहा था।
इन विदेशी नागरिकों ने गत मार्च महीने में लामपुर हवालात केंद्र में दुर्व्यवहार को लेकर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, भारत के तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश के. जी. बालाकृष्णन, गृह मंत्रालय और अपने देश के दूतावासों से पत्र लिखकर शिकायत की थी।
ये अफ्रीकी रिहाई को लेकर एक जून से भूख हड़ताल पर थे। पांचों पुरुष नाईजीरिया, घाना, और युगांडा के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications