गोवा के पर्यटन मंत्री ने इस्तीफा दिया (लीड-2)

मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक पाचेको ने पार्टी आला कमान के निर्देश पर इस्तीफा दिया है। कामत ने कहा कि उन्होंने सही फैसला किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पाचेको के इस्तीफे और राज्य के अन्य राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से बातचीत की है। जल्द ही पाचेको के स्थान पर किसी अन्य मंत्री को शपथ दिलाई जाएगी।

अपनी 28 वर्षीया कथित महिला मित्र नादिया तोरादो की रहस्यमय हालात में मौत के सिलसिले में पाचेको से शुक्रवार को अपराध शाखा के अधिकारियों ने करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

उन्होंने शनिवार दोपहर अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री दिगंबर कामत को भेज दिया और तब से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।

पाचेको ने अपने पत्र में लिखा है कि नादिया की मौत को लेकर उन पर लग रहे आरोपों के मद्देनजर वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। नादिया की गत 30 मई को चेन्नई के अस्पताल में मौत हो गई थी। नादिया ने मौत से करीब 15 दिन पहले चूहे मारने वाली दवा खा ली थी।

पुलिस का कहना है कि अपना इस्तीफा फैक्स के माध्यम से भेजने के बाद पाचेको भूमिगत हो गए हैं।

अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, "हमने पूछताछ के दूसरे सत्र के लिए आज उन्हें अपराध शाखा कार्यालय बुलाया था। उनके इस्तीफा सौंपने के बाद से हमारा उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है।"

पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी आत्माराम देशपांडे ने पणजी में संवाददाताओं को बताया, "हमने सभी थानों को सतर्क कर दिया है। मंत्री से संपर्क नहीं हो पा रहा है।"

पाचेको पर उनकी पत्नी ने उन पर दूसरी शादी करने का आरोप भी लगा रखा है और फिलहाल यह मामला अदालत में है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+