हंगरी और लग्जमबर्ग का दौरा करेंगी मीरा
प्रतिनिधिमंडल में सांसद नरेश गुजराल, गणेश सिंह, मोहम्मद शफी, डेविडसन जे. हेलन, पी. एल. पुनिया, एन. गौड़ा चेलुवर्या स्वामी, लोकसभा महासचिव और संसद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
लोकसभा सचिवालय से शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है,"प्रतिनिधिमंडल हंगरी के राष्ट्राध्यक्ष लेसज्लो सोलियोम, प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष पाल शमिट से मुलाकात करेगा।"
बयान के मुताबिक मीरा यहां रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और टैगोर मेमोरियल पार्क में वृक्षारोपण करेंगी।
प्रतिनिधिमंडल ग्रेंड ड्यूक ऑफ लग्जमबर्ग के प्रमुख हेनरी, प्रधानमंत्री ज्यां-क्लाउड जंकर और अन्य शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेगा।
बयान में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति और ब्यूरो, यूरोपीय मामलों की समिति के सदस्यों के साथ बैठक करेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications