रमेश व पांच अन्य के निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद
विधानमंडल सचिव एवं निर्वाचन अधिकारी एस. राजासदरम के बताया कि शनिवार को छह उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन पत्र जांच में दुरुस्त पाए गए हैं।
रमेश, जनार्दन रेड्डी, वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जे.डी. सीलम ये सभी सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के हैं एवं सुजाना कंपनी समूह के अध्यक्ष उद्योगपति वाई. सुजाना चौधरी व विपक्षी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी की जी. सुधारानी ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था।
चुनावी मुकाबले में उतरे केवल छह उम्मीदवारों के नामांकन पत्र ठीक पाए गए हैं। इन सभी के निर्विरोध चुना जाना तय मना जा रहा है। नाम वापस लेने के अंतिम दिन सोमवार को निर्वाचन अधिकारी इस बारे में घोषणा करेंगे।
कांग्रेस के पांच सहित राज्यसभा के छह सदस्यों की कार्यावधि इस महीने खत्म हो गई। चुनाव 14 जून को होने हैं।
कांग्रेस पार्टी चार सीटें जीत सकती है, क्योंकि कार्यावधि खत्म हुए पांच सदस्यों में से चार को उसने दोबारा मनोनीत किया है। जबकि तेलुगू देशम पार्टी के दो उम्मीदवार पहली बार राज्यसभा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस ने चार सदस्यों का दोबारा नामांकन प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डी. श्रीनिवास व पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी सहित कई दावेदारों को नजरअंदाज करते हुए किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications