कलाम ने 100 साल पुराने 'दोस्त' को याद किया

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को अपने 'दोस्त' को याद किया। उनका यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि उनके सरकारी आवास 10 राजाजी मार्ग का 100 पुराना एक वृक्ष है।

कलाम ने यहां विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में कहा कि वृक्ष उनका 'जैव विविध मित्र' है। वृक्ष को वनस्पति विज्ञान में टरमिनालिया कहते हैं।

उन्होंने कहा, "मेरे आवास में एक विशाल वृक्ष है जो मेरा मित्र है। वह मेरा जैव विविध मित्र भी है। यह युवाओं का भी मित्र है। उस वृक्ष की आयु और मेरे माता-पिता की आयु करीब-करीब समान है। मेरे पिता 103 साल और मेरी माता 90 साल से ज्यादा जीवित रहीं।"

लोगों को पौधारोपण की नसीहत देते हुए कलाम ने कहा, "मेरी आप मित्रों को सलाह है कि राज्य स्तर पर सरकारों के साथ एक योजना तैयार हो तो दो साल में कितने पौधारोपण वे कर सकते हैं। इस तरह 'एक अरब आबादी के लिए एक अरब वृक्ष' का मिशन देश के लिए साकार हो सकेगा।"

कलाम ने कहा कि 21वीं शताब्दी में पर्यावरण और जैवविविधता संरक्षण सामूहिक जवाबदेही होगी जिससे मानवता, शहरों, राज्यों और देशों और महाद्वीपों को बचाया जा सके।

कलाम ने कार्यक्रम में मौजूद छात्रों को प्रति वर्ष 10 पौधे लगाने की शपथ दिलायी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+