69 साल बाद मिला खोया बटुआ
रॉबर्ट बेल (88) ने वर्ष 1941 में अपना बटुआ खो दिया था। उस दौरान वह शिकागो वोकेशनल स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे। राबर्ट और उनकी मित्र की तस्वीरें इस बटुए में रखी हुई थीं। बाद में उन्होंने अपनी इसी मित्र को पत्नी बनाया था। राबर्ट की पत्नी की मौत एक कार दुर्घटना में हो गई थी। इस हादसे के समय तीन साल का उनका एक बेटा भी था।
राबर्ट का बटुआ 25 वर्ष बाद इलेक्ट्रीशियन बॉब जार्डन को स्कूल के बेसमेंट से मिला। कई बार प्रयास करने के बावजूद बॉब राबर्ट को नही खोज पाए और उन्होंने गत वर्ष उस बटुए को जोसेफ क्रेग को सौंप दिया। बाद में क्रेग ने अपने एक अन्य सहयोगी की मदद से राबर्ट का पता लगाकर उन्हें बटुआ सौंप दिया।
स्थानीय अखबार 'द साल्ट लेक ट्रिब्यून' के अनुसार बटुआ मिलने की खबर सुनकर बेल काफी चकित थे। उन्होंने कहा, "मै काफी उत्साहित था और विश्वास नहीं कर सकता था कि इतने लंबे समय के बाद मेरा बटुआ मिल गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications