दिल्ली में अग्निकांड में 1 की मौत, 3 घायल
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार को एक बाजार में लगी आग की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन झुलस गए।
अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि शंकर चौक के समीप त्रि नगर इलाके के जय माता बाजार में आग दिन में करीब 12.30 बजे भड़की।
उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में आठ दमकल वाहनों की मदद ली गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications