विश्व पर्यावरण दिवस पर महिन्द्रा ने लगाए शिविर
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि पर्यावरण के लिए कंपनी की पहल के रूप में 76 शहरों में स्थित 108 महिंद्रा डीलरशिप केंद्रों पर करीब 5,000 वाहनों में प्रदूषण से जुड़ी खामियों की जांच की गई।
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के अध्यक्ष (ऑटो एवं कृषि क्षेत्र) पवन गोयनका ने बताया,"हमारे ग्राहक डीलरशिप केंद्रो पर जाकर प्रदूषण संबंधी जांच करा रहे हैं।"
गोयनका ने कहा,"हम अपनी पर्यावरण संबंधी परियोजना के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम लोगों के बीच धरती के बढ़ते तापमान के प्रति जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।"
गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए वाहनों के जांच प्रशिक्षित पेशेवर कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications