नक्सलियों ने की एक की हत्या
कोलकाता, 5 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक व्यक्ति को पुलिस का मुखबिर बताकर उसकी हत्या कर दी।
पीड़ित का शव जिले के चिलगोरा इलाके से बरामद किया गया।
जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने बताया, "हमने शव बरामद कर लिया है। अभी तक उसकी पहचान नहीं की जा सकी है। इस मामले की जांच की जा रही है।"
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के तीन जिलों पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा और पुरुलिया में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications