बिहार में बदली जाएंगी बिजली की जर्जर तारें

बिजली की जर्जर तारों के गिरने से हो रहे लगातार हादसों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

बिहार राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष आर. के. शर्मा ने शनिवार को बताया कि राज्य में बिजली के जर्जर तार हर हाल में बदली जाएंगी। राज्य में अगले तीन वर्षो में कोई भी जर्जर तार नहीं रहेगी। सरकार ने बिजली की 78,000 किलोमीटर लंबी तारों को बदलने का निर्णय लिया है। इनमें करीब 221 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है।

मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए 50 करोड़ रुपये की राशि विभाग को आवंटित कर दी गई है। यह योजना तीन साल में पूरी कर ली जायेगी।

विद्युत विभाग के एक अधिकारी की मानें तो राज्य में कई जगहों पर लगी बिजली तारें 30 वर्ष से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं और अपनी क्षमता भी खो चुकी हैं। ये तारें हल्की आंधी में भी गर्म होकर गिर जाती हैं और गंभीर दुर्घटना का कारण बतती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+