बुद्धदेब के इस्तीफे का सवाल नहीं : बिमान बोस
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के सचिव बिमान बोस ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि स्थानीय निकाय के चुनावों में पार्टी की हार के संदर्भ में मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य के इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता।
मीडिया में इस तरह की खबरें थीं कि बुद्धदेब ने पद छोड़ने की पेशकश की थी और उन्होंने अपना इस्तीफा केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा था। इस पर माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे बोस ने शनिवार को कहा, "इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।"
इन खबरों को आधारहीन करार देते हुए बोस ने कहा, "ऐसा कोई मामला केंद्रीय समिति के समक्ष नहीं आया है। इस पर पार्टी की राज्य समिति की बैठक में भी कोई चर्चा नहीं की गई है।"
गौरतलब है कि निकाय चुनाव में माकपा को पराजय का सामना करना पड़ा था। कोलकाता नगर निगम में पार्टी करारी मात मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications