मुंबई हवाई अड्डे पर टला एक बड़ा विमान हादसा

पढ़ें - देश-दुनिया की ताजा खबरें
सूत्रों ने बताया कि चेन्नई जाने वाले स्पाइस जेट के विमान को रात 1.30 बजे उड़ान भरने की इजाजत मिल गई थी लेकिन पायलट को अचानक एक गड़बड़ी का पता चला और उसने हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को इसकी जानकारी दी। इस पर एटीसी ने पायलट को मदद के लिए इंतजार करने को कहा। इस विमान में 201 यात्री उड़ान भरने के लिए सवार थे।
इसी बीच एटीसी ने नई दिल्ली से वहां पहुंचे किंगफिशर एयरलाइन के एक विमान को उसी हवाईपट्टी पर उतरने की इजाजत दे दी।
किंगफिशर विमान में भी करीब 200 यात्री सवार थे। एटीसी को जैसे ही समझ आया कि स्पाइजेट का विमान तो अभी हवाईपट्टी पर ही मौजूद है, उसने किंगफिशर को हवाईअड्डे के ऊपर चक्कर लगाने के लिए कहा। स्पाइसजेट के वहां से उड़ान भरने के बाद खाली हुई हवाईपट्टी पर किंगफिशर को उतरने के संकेत दिए गए। उल्लेखनीय है कि पिछले 10 दिनों में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब भारतीय विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।
गौरतलब है कि 26 मई को मुंबई हवाईअड्डे पर जेट एयरवेज का एक विमान उतर रहा था जबकि हवाईपट्टी पर एक अन्य विमान पहले से मौजूद था। जबकि उसी दिन दुबई-पुणे जा रहा एयर इंडिया का एक विमान आकाश में गोता लगाकर अचानक कम ऊंचाई पर आ गया था। ऐसे में उससे कम ऊंचाई पर उड़ रहे एक विमान के लिए खतरा पैदा हो गया था। इसी तरह 22 मई को एक एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान मेंगलोर हवाईअड्डे पर हवाईपट्टी से आगे निकलने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में 158 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications