भारतीय युवाओं में बढ़ रहा तंबाकू सेवन का चलन

सच पूछें तो देश के युवाओं में तंबाकू के सेवन का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मुंह के कैंसर के मामलों के बढ़न के बावजूद भारत में गुटखा, खैनी, सिगरेट, आदि का सेवन तेजी से बढ़ रहा है। यह खुलासा विश्व स्वास्थ्य संगठन की ताज़ा रिपोर्ट ने किया है।
पढ़ें- स्वस्थ्य रहने के लिए पढ़ें हेल्थ टिप्स
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय और डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे के संयुक्त तत्वावधान में 72 हजार लोगों पर किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया है कि 13 से 15 वर्ष की आयु वाले बच्चों में धूम्रपान की लत लगने वाले बच्चों में 5.8 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सर्वेक्षण के मुताबिक 16.2 प्रतिशत बच्चे तंबाकू का सेवन करते हैं। 8.3 प्रतिश्ात पंद्रह वर्ष से कम आयु वाली लड़कियां किसी न किसी प्रकार से तंबाकू का सेवन करती हैं। इनमें ज्यादातर लड़कियां गुटखा, पान मसाला, गुल आदि खाती हैं।
सर्वेक्षण के मुताबिक अधिकांश बच्चों व युवाओं ने कहा कि उन्होंने धूम्रपान करने की ललक अपने बड़ों को देख कर जागी। शुरू में मौज मस्ती के लिए धूम्रपान किया और आज लत बन गई है। कई ने यह भी कहा कि टेलीविजन में स्मोकिंग सीन से प्रभावित हुए।












Click it and Unblock the Notifications