सैकड़ों विदेशी नागरिकों ने छोड़ा इजरायल
पढ़ें - गोलीबारी की खबरें
इजरायल के इस रुख ने वहां रह रहे विदेशी नागरिकों में डर का माहौल बना दिया है। इन नागरिकों को अपने अस्तित्व पर संकट मंडराता नजर आ रहा है इसलिए वहां मौजूद विदेशी सैकड़ों की संख्या में इजरायल छोड़ स्वेदश रवाना हो रहे हैं। यह जानकारी इजरायल के विदेश मंत्रालय ने अपनी सरकार को उपलब्ध करायी है।
इजरायली विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को गोलीबारी के दौरान मारे गए नौ विदेशियों के शव भी भेज दिए गए।
प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए लोगों में तीन की शिनाख्त तुर्की के नागरिकों के रुप में की गई है जबकि छह अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई क्योंकि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं थे। विदेशी नागरिकों और इन शवों को लेकर तीन विमानों ने उड़ान भरी। पहला विमान बुधवार रात स्थानीय समयानुसार रात 10.39 बजे उड़ा जबकि दूसरे ने देर रात 12.15 और तीसरे ने 12.45 बजे उड़ान भरी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications