पंजाब: 200 फुट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची
बटाला (पंजाब)। कई राज्यों में जगह-जगह खुले बोरवेल कब काल बन जाएं, कहा नहीं जा सकता। पंजाब के गुरदासपुर जिले में बटाल शहर के पास एक गांव में 200 फुट गहरे बोरवेल ने एक 3 साल की बच्ची को लील लिया है। यह खबर फैलते ही जिला व पुलिस प्रशासन बच्ची को बचाने के लिए जुट गए हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। साथ ही सेना को भी बुला लिया गया है।
बटाल शहर के पास धीरा गांव में बुधवार की शाम 200 फुट गहरे और दो फुट चौड़े बोरवेल में एक तीन साल की बच्ची गिर गई। उसे बचाने के लिए सेना के जवानों को बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक दिलराजप्रीत कौर अपने मामा के आंगन में खेलते हुए दुर्घटनावश बोरवेल में गिर गई।
क्लिक करें- राज्यों की खबरें
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर जिले के तिबरी छावनी से सेना के अधिकारी व जवान गांव में पहुंच चुके हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बचाव अभियान के दौरान सभी तरह की सावधानी बरती जा रही है। अधिकारी ने बताया कि बच्ची की मां ने उसे उसके मामा रतनजीत सिंह के आंगन में खेलने के लिए छोड़ा था। बच्ची खेलते हुए बोरवेल में गिर पड़ी।












Click it and Unblock the Notifications