शिबू सोरेन ने सीएम पद से त्यागपत्र दिया

Shibu soren
रांची। झारखण्ड के राजनैतिक नाटक अपने शबाब पर है। मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र राज्यपाल एम.ओ.एच.फारुक को सौंपा। इस तरह राज्य में राजनीतिक अस्थिरता का एक दौर फिर शुरू हो गया। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के शिबू सोरेन प्रदेश के सातवें मुख्यमंत्री थे। उन्होंने 30 दिसंबर 2009 को मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया था। इस्तीफा सौंपे जाने के बाद झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत लोकप्रिय सरकार के गठन के लिए शिबू सोरेन ने इस्तीफा दिया है।

क्लिक करें : अपना ऱाशिफल

गैरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 24 मई को पांच महीने पुरानी शिबू सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। इससे सोरेन सरकार अल्पमत में आ गई थी। भाजपा के समर्थन वापस लेने के बाद राज्यपाल एम.ओ.एच.फारुक ने बहुमत साबित करने के लिए सोरेन को 31 मई तक का समय दिया था।

क्लिक करें : फिल्म जगत की खबरें

झारखण्ड की 81 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और झामुमो के 18-18 विधायक हैं। आजसू के पांच और जनता दल (यूनाइटेड) के दो सदस्य हैं।उधर कांग्रेस के 14, झारखण्ड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के 11, राष्ट्रीय जनता दल के पांच और पांच निर्दलीय विधायक हैं। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा अथवा कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार का गठन हो पाता है या नहीं। सरकार गठन नहीं होने की स्थिति में राज्य में राष्ट्रपति शासन का विकल्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+