गोरखालैंड नहीं गोरखा आदिवासी प्रदेश बनेगा नया राज्य: गुरुंग
दार्जीलिंग। अखिल भारतीय गोरखा लीग प्रमुख मदन तमांग की हत्या के बाद दार्जीलिंग में पहली बार आयोजित बड़ी जनसभा को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) प्रमुख विमल गुरुंग ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित प्रदेश का नाम बदला जाएगा।
जनजातियों का समर्थन पाने के लिए गुरुंग ने रविवार को घोषणा की कि पश्चिम से अलग होकर बनने वाले गोरखालैंड राज्य का नाम गोरखा आदिवासी प्रदेश रखा जाएगा।
जीजेएम के कट्टर विरोधी माने जाने वाले मदन तमांग की हत्या 21 मई को दार्जीलिंग में कर दी गई थी। उनकी हत्या के पीछे गुरुंग की पार्टी जीजेएम का हाथ होने का आरोप लगाया जा रहा है।
इसी के चलते तमांग की हत्या के विरोध में जीजेएम के कुछ नेताओं व बुद्धिजीवियों ने पार्टी से किनारा कर लिया है। तमांग की नृशंस हत्या के खिलाफ दार्जीलिंग के लोगों ने भारी प्रदर्शन किया था।
रविवार को नॉर्थ प्वाइंट ग्राउंड में हुई जनसभा में भारी भीड़ जुटाकर जीजेएम ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। यह पार्टी पिछले दो वर्षो से गोरखालैंड आंदोलन में सक्रिय है।













Click it and Unblock the Notifications