कर्नाटक पुलिस : हमला नहीं था रविशंकर पर गोली चलना

पढ़ें - मैंगलोर विमान हादसे की खबरें
उन्होंने कहा, "मैं इसे हमला नहीं कहूंगा क्योंकि गुरुजी के चले जाने के पांच मिनट बाद गोलीबारी हुई। ऐसा लगता है कि गोली किसी व्यक्ति को निशाना बनाकर नहीं चलाई गई थी क्योंकि यह न सिर्फ दूर से बल्कि हवा में दागी गई थी।" पुलिस महानिदेशक ने बताया कि गोली एक अवैध पिस्तौल से रविवार शाम 6:10 बजे के आस-पास दागी गई। इससे पांच मिनट पहले रविशंकर आश्रम से जा चुके थे। उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि गोली 700-750 फुट की दूरी से और हवा में दागी गई थी।"
पुलिस प्रमुख ने कहा, "इस घटना की जानकारी पुलिस को तीन घंटे बाद दी गयी, हम इस बात की जांच भी कर रहे हैं। मौके पर मौजूद किसी भी व्यक्ति ने गोली चलाने वाले को नहीं देखा। आश्रम परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।" गौरतलब है कि रविवार शाम बेंगलुरू में एक अज्ञात हमलावर ने श्री श्री रविशंकर के काफिले पर गोलीबारी की थी। इसमें वह सुरक्षित बच गए थे लेकिन उनके एक भक्त विनय कुल्लुमथ घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications