दलितों पर हमले के मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस
नई
दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने हरियाणा के हिसार जिले में पिछले महीने आगजनी के बाद अपने गांव से निकाले गए 150 दलित परिवारों की दुर्दशा पर राज्य सरकार को सोमवार को नोटिस जारी किया। id="toptextpromo">हिसार
के मिर्चपुर गांव में गत 21 अप्रैल को दलित परिवारों को निशाना बनाकर जाट समुदाय के सदस्यों द्वारा की गई आगजनी में 70 साल के एक बुजुर्ग और उनकी 18 वर्ष की विकलांग पोती की मौत हो गई थी। इस आगजनी में कम से कम 18 मकान नष्ट हो गए थे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>न्यायमूर्ति
जी.एस. सिंघवी और न्यायमूर्ति सी.के. प्रसाद की सदस्यता वाली सर्वोच्च न्यायालय की अवकाशकालीन पीठ ने इसे बेहद गंभीर मामला करार देते हुए हिसार के उपायुक्त को बुधवार को पेश होने का आदेश दिया है। उन्हें इस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जानकारी सहित पूरी तैयारी के साथ आने को कहा है। उन्हें पीड़ितों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार से हिदायतें लेने को भी कहा गया है।











Click it and Unblock the Notifications