बिहार: सड़क दुर्घटना में घायल हुए 20 पर्यटक
पटना। बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में महाराष्ट्र से बोधगया घूमने आये 20 पर्यटक घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र से आये पर्यटकों का एक जत्था शुक्रवार रात बस से बोधगया से राजगीर जा रहा था। इसी दौरान गया-नवादा मार्ग पर पैमार गांव के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क के किनारे पलट गई।
पढ़ें - राज्यों की खबरें
इस घटना में 20 पर्यटक घायल हो गये। सभी घायलों को गया के मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस के अनुसार इस बस में कुल 38 पर्यटक सवार थे। मामले की प्राथमिकी वजीरगंज थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications