लाहौर की 2 मस्जिदों पर आतंकी हमले, 1500 बंधक
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर की दो मस्जिदों पर शुक्रवार को हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर लगभग 1,500 लोगों को बंधक बना लिया है।
समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार सात आतंकवादियों ने लाहौर के गारही शाहू और मॉडल टाऊन इलाके की दो मस्जिदों में घुस गए। इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों इलाकों में विस्फोटों और गोलीबारी की आवाज सुनी गई।
पढ़ें: भारत सरकार रिहा करेगी, 25 पाकिस्तानी आतंकी
कहा जा रहा है कि हमले के वक्त दोनों मस्जिदों में लगभग 2000 लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। हमले के तत्काल बाद ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को खाली करवाकर बंधक बनाए गए नमाजियों को मुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने मस्जिदों के अंदर मौजूद लोगों पर ग्रेनेड फेंके और गोलीबारी भी की है।













Click it and Unblock the Notifications