भारत सरकार रिहा करेगी, 25 पाकिस्तानी आतंकी
जम्मू। भारत की विभिन्न जेलों में कैद 25 पाकिस्तानी आतंकवादियों की स्वदेश वापसी हो सके इसलिए जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने उनकी नजरबंदी के आदेश रद्द कर दिए हैं। राज्य सरकार ने गुरुवार रात गृह मंत्रालय की सलाह पर यह निर्णय जारी किया। गृह मंत्रालय ने कहा था कि आतंकवादियों को रिहा किया जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार "जन सुरक्षा कानून (ऐसा कानून जो सरकार को बिना सुनवाई के लोगों को दो साल तक जेल में रखने की अनुमति देता है) के तहत उनकी नजरबंदी के आदेश रद्द किए गए हैं और उन्हें पंजाब में बाघा सीमा पर भेजा जाएगा, वहां से वे पाकिस्तान लौटेंगे।"
मानवाधिकार समूहों द्वारा इन आतंकवादियों की नजरबंदी की आलोचना के बाद उनको रिहा करने की प्रक्रिया दो महीने पहले ही शुरू हो गई थी। आतंकवादियों को अमृतसर में पाकिस्तान अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। एक सूत्र ने बताया, "इसमें नया कुछ नहीं है। पूर्व में भी ऐसा होता रहा है।" इन 25 पाकिस्तानी आतंकवादियों को शुक्रवार को बाघा सीमा पर पाकिस्तानी अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इन्हें जम्मू एवं कश्मीर में गिरफ्तार किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications