इलाहाबाद के जानसेनगंज में आग लगी
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर के व्यस्त बाजार में स्थित एक व्यावसायिक इमारत में शुक्रवार को आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घटना में कोई हताहत नहीं हैं। आग बुझाने में सेना के दमकलों की मदद ली जा रही है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। सेना की मदद से 16 दमकल तकरीबन पांच घंटों से आग बुझाने के काम में लगे हैं। पुलिस के मुताबिक घटना शहर के जानसेनगंज इलाके की है, जहां आज सुबह करीब सात बजे तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत की पहली मंजिल में अचानक आग लग गई।
पुलिस के मुताबिक इमारत में चमड़े और फोम के उत्पाद बनाने का काम होता था। आग लगने की सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल पूरी इमारत को खाली करा लिया। आग से इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।













Click it and Unblock the Notifications