टाइम्स स्क्वेयर मामला: पाकिस्तान में पकड़ा गया संदिग्ध
इस्लामाबाद। अमेरिका के न्यूयार्क शहर के मशहूर टाइम्स स्क्वेयर पर विफल हमले की साजिश से जुड़े 11वें संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
पढें - देश-दुनिया की ताजा खबरें
सीएनएन के अनुसार पाकिस्तान में पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त कमर एजाज के रूप में की गई है। कमर पाकिस्तानी सेना के एक पूर्व मेजर अदनान एजाज का भाई है।
अधिकारियों ने बताया कि टाइम्स स्क्वेयर मामले के प्रमुख अभियुक्त फैसल शहजाद से कमर के गहरे रिश्ते थे। शहजाद को विगत तीन मई को न्यूयार्क में गिरफ्तार किया गया था।













Click it and Unblock the Notifications