दिल्ली के होटल से मिले 24 जिंदा कारतूस
नई दिल्ली। दिल्ली के एक नामी-गिरामी होटल से 24 जिदा कारतूस मिले हैं। सभी कारतूस होटल के सफाई कर्मचारियों को एक कमारा साफ करने के दौरान मिले। होटल का यह कमरा सुबह ही तीन युवकों को दिया गया था जिन्होने शाम को ये कमारा खाली कर दिया था। इससे पहले फरवरी में इसी होटल से दो ब्रिटिश नागरिकों को विमानों पर नजर रखने के मामले में हिरासत में लिया गया था। उन्होंने बाद में जमानत मिल गई थी।
पढें - राज्यों की खबरें
दक्षिणी दिल्ली के रेडिसन होटल के एक कमरे से गुरुवार को 24 कारतूस बरामद होने के बाद तीन इतालवी युवकों को हिरासत में लिया गया है। इन युवकों ने मंगलवार को यह कमरा खाली किया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि होटल कर्मचारियों ने कमरा नंबर 448 से गुरुवार सुबह सफाई करने के दौरान ये कारतूस बरामद किये।
पुलिस के मुताबिक "मंगलवार सुबह ये तीनों इतालवी युवक होटल में ठहरने के लिए आए थे और उसी दिन शाम को उन्होंने कमरा का खाली कर दिया था। इनमें से एक युवक को मुंबई जबकि दो अन्य को पुणे से हिरासत में लिया गया।" इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट स्थित इस होटल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications