मारा गया तालिबानी नेता मुल्ला फ़ज़लुल्लाह
पाकिस्तान
के मीडिया में इस तरह की ख़बरें आ रही हैं कि पाकिस्तान तालेबान के नेता मुल्ला फ़ज़ुल्लाह को उनके छह साथियों के साथ मार दिया गया है. तालेबान प्रमुख मौलाना फ़ज़लुल्लाह पर छह लाख डॉलर का इनाम था. id="toptextpromo">अफ़ग़ानिस्तान
की समाचार एजेंसियों ने अफ़ग़ान पुलिस मोहम्मद ज़मान ममोज़ाई के हवाले से कहा है इस बात के संकेत हैं कि स्वात घाटी में सक्रिय तालेबान नेता मौलवी फ़ज़लुल्लाह को पाक-अफ़ग़ान सीमा के क़रीब मार दिया गया है. बताया जाता है कि मौलाना फ़ज़लुल्लाह के तार इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से जुड़े थे. लाल मस्जिद के प्रबंधक, कट्टरपंथी मौलवी अब्दुल रशीद ग़ाज़ी को पाकिस्तानी सेना ने घेरकर मस्जिद में ही मार डाला था. id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लेकिन
मौलाना फ़ज़लुल्लाह सैनिक कार्रवाई की भनक लगते ही पहाड़ों की तरफ़ निकल गए थे जहाँ से वो अपने समर्थकों के साथ मिलकर सेना से लड़ रहे थे. मौलाना फ़ज़लुल्लाह कट्टरपंथी होने के साथ-साथ नई टेक्नॉलोजी की भी अच्छी जानकारी रखते थे. उनका मुल्ला एफ़एम रेडियो चैनेल स्वात घाटी के कई इलाक़ों में सुनाई देता है.











Click it and Unblock the Notifications