ऋण संकट पर आईएमएफ़ की चेतावनी

ऋण संकट पर आईएमएफ़ की चेतावनी
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानि आईएमएफ़ के प्रबंध निदेशक डोमिनिक स्ट्रॉस-कान ने कहा है कि यूरोप का वित्तीय संकट वैश्विक आर्थिक रिकवरी के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है. स्ट्रॉस-कान मंगलवार को दुनिया भर के शेयर बाज़ारों में आई गिरावट के बाद बोल रहे थे.

लेकिन आईएमएफ़ प्रमुख ने ये भी भरोसा दिलाया कि समस्त यूरो क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को कोई ख़तरा नहीं है. आईएमएफ़ प्रमुख का ये बयान वित्तीय बाज़ारों पर गहरी होती चिंताओं को प्रतिबिंबित करता है.

बीबीसी के आर्थिक मामलों के संवाददाता एंड्रयू वॉकर के अनुसार यूरोप में सरकारों की ऋण संबंधी समस्याओं, बैंकों पर दबाव और विकास दर कमज़ोर होने की संभावनाओं की वजह से यूरोप शेयर बाज़ार के व्यापारियों की चिंता का केंद्र बन गया है.

इसी कारण यूरोपीय शेयर बाज़ारों में बैंकों के शेयरों में ख़ास गिरावट देखने को मिली है. और यही हाल रहा तो आने वाले समय में यूरोप में आयात की मांग घटेगी. इसी चिंता के कारण एशिया और अमरीका के शेयर बाज़ार भी दबाव में आ गए हैं. एंड्रयू वॉकर के मुताबिक जिस दर पर बैंक एक-दूसरे को ऋण देते हैं उसमें भी पिछले कुछ हफ़्तों में बढ़ोतरी हुई है और ये बैंकों की वित्तीय स्थिति के चिंताजनक होने के संकेत हो सकते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+