एयर इंडिया के कर्मचारी हड़ताल पर, प्रबंधन को खबर नहीं

मुंबई/नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की उड्डयन कंपनी एयर इंडिया के देश भर के 15,000 से अधिक चालक दल के सदस्य और रख-रखाव इंजीनियर मंगलवार को अचानक हड़ताल पर चले गए। इस कारण विमानन कंपनी के दैनिक संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

लेकिन एयर इंडिया के एक अधिकारी का कहना है कि 'प्रबंधन के पास हड़ताल की कोई सूचना नहीं है'और उड़ान का संचालन सामान्य है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी मुश्किलों से गुजर रही है और ऐसे वक्त में कर्मचारियों को उसका साथ देना चाहिए।

एयर इंडिया की अन्य खबरें पढ़ें

चालक दल के सदस्य और रख-रखाव इंजीनियर अपनी कई मांगों को लेकर हड़ताल पर गए हैं। उनकी प्रमुख शिकायत यह है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता है। एयर इंडिया यूनियन के सूत्रों ने कहा है कि हड़ताल के कारण देश भर के हवाई अड्डों पर कंपनी की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस कारण कई उड़ानों में देरी की खबर है।

एयर कारपोरेशन इंप्लाइस यूनियन (एसीईयू) के महासचिव आनंद प्रकाश ने कहा, "हड़ताल प्रमुख रूप से चार-पांच मांगों को लेकर बुलाई गई है। हमारे साथ कंपनी के 12,000 चालक दल के सदस्य और इंजीनियर हैं। इस कारण सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।"

हवाई अड्डा सूत्र के मुताबिक हड़ताल पर गए कर्मचारी दोपहर 1.30 बजे से ही नई दिल्ली स्थित पालम हवाई अड्डे पर जमा होने लगे थे। शिफ्ट का बदलाव दोपहर दो बजे से होता है। हड़ताली कर्मचारी अपने साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को जोड़ना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+