अलीगढ़ में मिलावटी खाने, प्रदूषित पानी से 15 की मौत

Uttar Pradesh Map
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में नकली और मिलावटी खाद्यान्नों की आपूर्ति का काम धड़ल्ले से जारी है। पिछले 10 दिनों में सिर्फ अलीगढ़ जिले में घटिया और मिलावटी खाद्य पदार्थों सहित दूषित पानी की आपूर्ति से कम से कम 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

पढ़ें - स्वास्थ्य की खबरें

ये मौतें जिले के द्रोनीपुर, लोधा और गबाना विकास खंडो के गावों में हुई हैं। मौतों से जिले में हड़कंप मच गया है। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में स्वच्छता अभियान और मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री के खिलाफ जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिले के सीएमओ ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर चिकित्सकों की टीमों का गठन कर प्रभावित इलाकों में भेज दिया गया है।

सीएमओ ने कहा "घटिया आइसक्रीम और चाट के साथ दूषित जल की आपूर्ति विभिन्न गांवों में हुई इन मौतों के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है। मैं व्यक्तिगत तौर पर प्रभावित गांवों का दौरा करके स्थिति का जायजा लूंगा।" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अगर जल्द ही पर्याप्त उपाय नहीं किए गये तो स्थिति और खतरनाक हो जाएगी। अधिकारियों ने यह भी बताया कि जिन गांवों में मौतें हुई हैं, वहां पर जलभराव, गंदगी और कचरे का जमाव के निस्तारण की भी समुचित व्यवस्था नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+