गोंडा में रोडवेज बस ने 7 को कुचला, 4 मरे

कोतवाली प्रभारी सर्वदेव सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल तीन अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ये लोग पास में खड़ी टाटा-407 गाड़ी से लखनऊ जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक ने बस को आगे कुछ दूर ले जाकर खड़ी कर दिया और कंडक्टर सहित फरार हो गया। सिंह ने कहा कि बस को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications