विमान का ब्लैक बॉक्स मिला

इसके बाद अब विमान के दुर्घटना के कारणों का पता चल पाएगा. सीवीआर में पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानि एटीसी के बीच हुई बातचीत और कॉकपिट के अंदर अंतिम समय में हुई बातचीत का रिकॉर्ड रहता है.'ब्लैक बॉक्स' में तकनीकी आंकड़े मौजूद रहते हैं जिनसे दुर्घटना के समय विमान की तकनीकी स्थिति का जायजा़ लिया जा सकेगा.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक विमान की गति को नियंत्रण में रखने वाला 'थ्रॉटल" भी मिल गया है.एजेंसी के अनुसार 'थ्रॉटल" की स्थिति से पता चलता है कि पायलट ने दुर्घटना से ठीक पहले विमान को एक बार फिर से 'टेक-ऑफ़" करवाने यानि उड़ाने की कोशिश की थी.
इस विमान में चालक दल के छह सदस्यों समेत 166 लोग सवार थे. इनमें से 158 लोगों की मौत हो गई है, लेकिन आठ लोग ज़िंदा बच गए हैं. इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है.अमरीका स्थित नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ़्टी बोर्ड के अधिकारी और बोइंग की टीम विमान हादसे की जाँच में मदद के लिए भारत पहुँच रही है.












Click it and Unblock the Notifications