नशे में धुत कर्नल की पत्नी ने दो को कुचला

नई दिल्ली। दिल्ली के छावनी इलाके के गोपीनाथ बाजार में एक 30 साल की एक महिला ने अपनी कार एक ऑटो रिक्शा पर चढ़ा दी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला का नाम निवेदिता सिंह है और वह कर्नल राहुल सिंह की पत्नी हैं। निवेदिता को पुलिस ने हिरासत में लेकर लापरवाह और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

अन्य राज्यों की खबरें पढ़ें

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को रात साढ़े 11 बजे हुई। नशे में धुत्त निवेदिता सिंह अपनी होंडा सिटी कार चला रही थीं। नशे में बुरी तरह धुत होने का वजह से निवेदिता ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो रिक्शा के ड्राइवर और तीन सवारियों में से एक की मौत हो गई।

दुर्घटना में मारे गए ऑटो ड्राइवर की पहचान उत्तम नगर निवासी राज कुमार और ऑटो में बैठे व्यक्ति की पहचान पालम निवासी वेद प्रकाश के रूप में हुई है। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुई सवारियों में कानपुर निवासी जीत सिंह और राजस्थान के अलवर निवासी मेघ सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+