असम में बेकाबू ट्रक ने भीड़ को रौंदा, 12 मरे
गुवाहाटी। असम के गोलपाड़ा जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए।
देश-दुनिया की अन्य खबरे पढ़ें
पुलिस ने बताया कि गुवाहाटी से 90 किलोमीटर दूर गोलपाड़ा जिले के दुधनोई शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक सांस्कृतिक अनुष्ठान में हिस्सा लेकर लौट रही भीड़ एक तेज गति से आ रही ट्रक की चपेट में आ गई। पुलिस के मुताबिक "लगभग 20 लोग राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर रात के वक्त अंधेरे में पैदल चल रहे थे। जिनमे से 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें सात युवतियां हैं। चार गंभीर रूप से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है।"
उन्होंने बताया कि भीड़ को कुचलने के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस घटना के बाद लोगों ने सड़क मार्ग को बाधित कर दिया है। स्थानीय लोग ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications