मैंगलोर विमान दुर्घटना में 166 की मौत

Mangalore in Karnataka map
मैंगलोर। दुबई से मैंगलोर आ रहा एयर इंडिया का एक विमान मैंगलोर हवाई अड्डे पर उतरते वक्त शनिवार तड़के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में करीब 166 लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा सुबह तड़के 6 बजे हुआ।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह जब फ्लाइट संख्‍या एक्‍स आई 892, मैंगलोर हवाई अड्डे पर उतर रहा था, तभी अचानक विमान का एक पहिया गड्डे में गिर गया और विमान में आग लग गई। विमान धू-धू कर चलने लगा। विमान में पायलट व एयर इंडिया स्‍टाफ सहित 173 लोग सवार थे। यात्रियों में 7 नवजात बच्‍चे भी थे। हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक 10 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। हालांकि उनकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को स्‍थानीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

क्लिक करें: मैंगलोर विमान हादसे की अन्‍य खबरें

मौके पर राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। आग लगने के कारण उठ रहे धुओं से राहत कार्य में बाधा पहुंच रही है। अग्निशमन विभाग की तकरीबन 25 गाड़ियां और आईसीयू युक्‍त एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गईं और लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

बाज्पे स्थित यह हवाई अड्डा मैंगलोर से 30 किलोमीटर और बेंगलुरू से 350 किलोमीटर दूर है। पहाड़ों और जंगलों से घिरे इस हवाई अड्डे को उड़ान भरने और उतरने के लिहाज से देश के सबसे खतरनाक हवाई अड्डों में गिना जाता है। इस क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भारी बारिश भी हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+