तमिलनाडु के कांग्रेसी नेताओं ने राजीव गांधी को याद किया
चेन्नई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के पति राजीव गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर तमिलनाडु के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। तमिलनाडु के कांग्रेस मुख्यालय सत्यमूर्ति भवन में राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष केवी थांकाबालु और अन्य नेताओं ने दिवंगत नेता राजीव गांधी की तस्वीर पर फूल चढ़ा कर उन्हे याद किया।
पढ़ें - याद आये राजीव गांधी
मुख्यालय में राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कांग्रेसी नेता यहां से 40 किलोमीटर दूर स्थित श्रीपेरुं बुदूर में भी उन्हे श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। मालूम हो कि वर्ष 1991 में श्रीपेरुं बुदूर में ही एक आत्मघाती हमलावर ने उनकी हत्या कर दी थी। कांग्रेस के मजदूर संगठन के कार्यकर्ता भी 'राजीव गांधी मशाल' के साथ को श्रीपेरुं बुदूर पहुंचे। वहां अध्यक्ष थांकाबालु ने इस मशाल को ग्रहण किया।













Click it and Unblock the Notifications