चार लड़कियाँ और दो लड़के एक साथ

चार लड़कियाँ और दो लड़के एक साथ

ब्रिटेन में एक महिला ने एक ही साथ छह बच्चों को जन्म दिया है. ऑक्फ़ोर्ड के एक अस्पताल में पैदा हुए इन बच्चों में चार लड़कियाँ और दो लड़के हैं.

विक्की लैम्ब नामक महिला ने इन बच्चों को समय से 14 हफ़्ते पहले जन्म दिया. वह पहले से ही एक पाँच वर्षीया लड़की की माँ हैं.

जन्म के समय बच्चों का वज़न 600 से 900 ग्राम के बीच मापा गया है.

जॉन रैडक्लिफ़ अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार 14 मई को हुए इस जन्म के बाद 31 वर्षीया विक्की का स्वास्थ्य ठीक है, जबकि बच्चों को गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है.

उनके अनुसार अगले कुछ दिन बच्चों की ज़िंदगी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होंगे.

विक्की लैम्ब के एक प्रवक्ता ने बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में कहा, "वे जि़दगी की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है."

प्रवक्ता ने बताया कि गर्भवती होने के दौरान विक्की फ़र्टिलिटी की दवाइयाँ ले रही थीं.

चिकित्सकों का कहना है कि गर्भ में एक साथ छह बच्चे आने की परिघटना बहुत ही असामान्य है.

इस तरह की स्थिति औसत 45 लाख में से एक मामले में देखी जाती है.

ब्रिटेन में पिछले साल भी बेलफ़ास्ट की एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया था. हालाँकि उससे पहले का ऐसा मामला 1993 में सामने आया था.

जॉन रैडक्लिफ़ अस्पताल के एक प्रवक्ता के अनुसार विक्की लैम्ब की डिलिवरी कराने की तैयारी पिछले कई हफ़्तों से चल रही थी क्योंकि इस तरह के बच्चों की लंबे समय तक अनवरत देखभाल की ज़रूरत होती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+