फ़्रांस की सबसे बड़ी मस्जिद

फ़्रांस की सबसे बड़ी मस्जिद

फ़्रांस में अब तक की सबसे बड़ी मस्जिद के निर्माण का काम शुरु हो गया है. कई दशकों की कोशिशों के बाद मार्से शहर में फ़्रांसीसी मुसलमानों को ये मस्जिद मिलेगी.

यहाँ की इबादतगाह में करीब सात हज़ार लोग नमाज़ अदा कर सकते हैं. इसके अलावा यहाँ एक स्कूल, लाइब्रेरी और रेस्तरां भी होगा.

मार्से में करीब दो लाख 50 हज़ार मुस्लिम रहते हैं लेकिन इतनी बड़ी जनसंख्या वाले समुदाय के लिए कोई बड़ी मस्जिद नहीं थी.

पचास वर्षों से भी ज़्यादा समय से इस मस्जिद के लिए पैसे और निर्माण की अनुमति मांगी जा रही थी. दो करोड़ 70 लाख डॉलर की लागत वाली इस मस्जिद के लिए कुछ पैसा जुटाया जाना अभी बाकी है.

मुस्लिम बहुल देशों से इसके लिए पैसे की मदद माँगी जा रही है.

इस्लाम को लेकर बहस

वैसे फ़्रांस में इस्लाम की जगह और स्थान को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अभी कुछ दिन पहले ही महिलाओं पर प्रतिबंध लगाया है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अपना मुँह पूरी तरह नकाब से नहीं ढँक सकतीं.

इस फ़ैसले के पीछे फ़्रांस के धर्म निरपेक्ष संविधान का हवाला दिया गया है. लेकिन इस तरह की बहस में ये भावनात्मक मुद्दा बार-बार उठ रहा है कि फ़्रांस के धर्म निरपेक्ष लोग पाँच या छह लाख मुस्लिमों को किस नज़र से देखते हैं.

बीबीसी संवाददाता के मुताबिक मार्से में बनने वाली नई मस्जिद मुस्लिमों के लिए अच्छा संकेत है.

लेकिन पेरिस में मुस्लिम समुदाय के लोग अब भी एक ऐसी मस्जिद के लिए अभियान छेड़े हुए हैं जो उनकी जनसंख्या के अनुरूप हो और साथ ही उनकी धार्मिक श्रद्धा को भी दर्शाए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+