रिलायंस, एयरटेल को थोक में मिले 3जी सर्किल

Airtel, Reliance
नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस, भारती एयरटेल और एयरसेल ने तीसरी पीढ़ी (3जी) की दूरसंचार सेवाओं के लिए हुई तरंगों की नीलामी में प्रत्येक ने अलग-अलग सर्वाधित 13 सर्किल्स जीत लिए हैं। तीनों कंपनियां इन सभी सर्किल्स के लिए सरकार को कुल 27,379.96 करोड़ रुपये का भुगतान करेंगी।

इस धनराशि के भुगतान के लिए तीनों कंपनियों को 10 दिनों का समय दिया गया है। यह धनराशि 67,718.95 करोड़ रुपये की उस कुल धनराशि के 40 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है, जिसे सरकार ने बुधवार को हुई 3जी नीलामी से हासिल करना सुनिश्चित कर लिया है। रिलायंस ने जिन सर्किल्स के लिए नीलामी जीती है, उनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पंजाब शामिल हैं। इसके लिए रिलायंस को 8,585.04 करोड़ रुपये देने होंगे।

पढ़ें: सिनेमा जगत की चटपटी गपशप व खबरें

भारती के पास दिल्ली, मुंबई, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे सर्किल्स हैं। भारती को इन सर्किल्स के लिए 12,295.46 करोड़ रुपये के भुगतान करने होंगे। एयरसेल ने अपना ज्यादा ध्यान दक्षिण भारत पर केंद्रित किया है। एयरसेल को 6499.46 करोड़ रुपये भुगतान करने होंगे। कुल मिलाकर देश भर में 3जी सेवाओं के लिए 22 सर्किल्स हेतु 71 स्लाट नीलामी के लिए सामने रखे गए थे। यह सेवा इंटरनेट टीवी, वीडियो-ऑन-डिमांड, आडियो-वीडियो काल्स और हाईस्पीड डाटा आदान-प्रदान जैसे तीव्र संपर्क और अनुप्रयोगों की सुविधा प्रदान करेगी।

पढ़ें- 3जी में किस कंपनी को क्‍या मिला

भारती एयरटेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, वोडाफोन एस्सार, आइडिया सेलुलर, टाटा टेलीसर्विसिस, एयरसेल, एटिसालाट, एस टेल और वीडियोकान टेलीकम्युनिकेशंस, कुल नौ कंपनियों ने नौ अप्रैल से शुरू हुई ऑनलाइन नीलामी में हिस्सा लिया। इन कंपनियों में से एटिसालाट और वीडियोकान एक भी सर्किल नहीं जीत पाईं।

दिल्ली सर्किल के लिए सर्वाधिक 3,316.93 करोड़ रुपये की की बोली राशि आई, उसके बाद मुंबई के लिए 3,247.07 करोड़ रुपये, कर्नाटक के लिए 1,579.91 करोड़ रुपये और तमिलनाडु के लिए 1,464.94 करोड़ रुपये हासिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+