इस्लामिक बैंकिंग के लिए अलग कानून की जरूरत : आरबीआई

आरबीआई बोर्ड की बैठक खत्म होने के बाद सुब्बाराव ने संवाददाताओं से कहा, "मौजूदा बैंकिंग विनियमन कानून के साथ इस्लामिक बैंकिंग स्थापित नहीं हो सकती क्योंकि कई बैंकिंग सिद्धांत ब्याज भुगतान पर आधारित हैं। बहरहाल इस्लामिक बैंकिंग एक अलग कानून के माध्यम से संभव हो सकती है।"

केरल राज्य सरकार को शरिया बैंकिंग कानून के तहत पंजीकृत एक नई कपंनी से अपनी एजेंसियों को दूर रखने के केरल उच्च न्यायालय के एक फैसले के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, "यह एक संवैधानिक मुद्दा है कि सरकार इसमें प्रवेश कर सकती या नहीं, हमें इस पर कुछ भी नहीं कहना है।"

पिछले महीने उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने केरल सरकार और उसके संगठनों को एक प्रस्तावित इस्लामिक बैंक से दूर रहने को कहा, जिसने राज्य में हाल ही में संचालन शुरू किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी ने केरल राज्य औद्योगिक विकास निगम के निजी क्षेत्र के साथ मिलकर एक इस्लामिक बैंक शुरू करने के खिलाफ याचिका दायर की थी।

एक गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी शरिया बैंकिंग कानून के तहत काम कर सकती है या नहीं, यह पूछे जाने पर सुब्बाराव ने कहा कि आरबीआई इसका परीक्षण कर रही है और जल्दी ही एक फैसला लेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+