उत्तर प्रदेश में बसपा को हरा कांग्रेस को लायें: राहुल गांधी

मिर्जापुर। नक्सल प्रभावित इलाके अहरौरा में एक जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने मायावती पर खुल कर हल्ला बोला। उन्होने जनता से सीधे कहा कि अगर आप उत्तर प्रदेश का विकास चाहते हैं तो बसपा को हराना जरूरी है। राहुल ने कहा कि आगामी चुनावों में उत्तर प्रदेश की जनता राज्य में विकास का माहौल बनाने के लिए बसपा को हराकर कांग्रेस को लाएं।

नहीं होगा कांग्रेस-बसपा समझौता

कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी राज्य के युवाओं से वादा करती है कि राज्य में कांग्रेस-बसपा के साथ कोई समझौता नहीं करने वाली। बल्कि कांग्रेस, बसपा को हराकर उत्तर प्रदेश को विकास के रास्ते पर लाएगी। राहुल ने बसपा से समझौता ना होने पर सफाई इसलिए दी क्योंकि पिछले दिनों संसद में कटौती प्रस्ताव के दौरान लोगों का ऐसा महसूस हुआ कि कांग्रेस का बसपा के साथ अंदरूनी समझौता है। उसी खबर के चलते राहुल ने इस तरह के किसी संभावना को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बसपा से कोई समझौता नहीं होगा।

राज्य को मिल चुका हजारों करोड़ रुपया

हाल ही में मायावती ने राज्य की चिंतनीय दशा की ठीकरा केंद्र सरकार के ऊपर फोड़ते हुए कहा था कि सरकार उत्तर प्रदेश के साथ सौतेला वर्ताव कर रही है। राहुल गांधी ने जनसभा में इस बात का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राज्य के नाम पर हजारों करोड़ रुपये भेज चुके हैं। लेकिन वह पैसा विकास कार्यो में नहीं लगता। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि उनको इन चीजों को बदलना है, प्रदेश को बदलना है।

दलितों को नहीं पता मायावती की सरकार

मायावती पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि बसपा सरकार दलितों की सरकार होने की बात कहती है लेकिन जब वह (राहुल) उत्तर प्रदेश में दलितों से राज्य सरकार के बारे में पूछते हैं तो वह कहते हैं कि कौन सी सरकार? यहां पर सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती के शासनकाल में दलितों का बुरा हाल है।

राहुल की जनसभा से थोड़ी देर पहले एक जनजाती तीर-कमान लेकर वहां पहुंचा था जिसे पुलिस ने संदिग्ध मानकर पकड़ लिया था। बाद में पता चला कि वह राहुल को तीर-कमान भेंट करने आया था। सभा में पहुंचने के बाद राहुल ने जनजाती को मंच पर बुलाया और उसके हाथों से तीर-कमान ग्रहण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+