चीन में 45 हजार डॉलर का सार्वजनिक शौचालय!

बीजिंग। आपके मन में किसी सार्वजनिक शौचालय की क्या छवि हो सकती है। क्या आप सोच सकते हैं कि 100 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय में वातानुकूलन प्रणाली के साथ-साथ आपको एलसीडी टीवी, सोफा सेट और चाय की भी व्यवस्था मिलेगी। शायद नहीं।

चीन के शानडोंग प्रांत के शहर जिनान में इन दिनों ऐसे ही सार्वजनिक शौचालयों की चर्चा है। ऐसे एक शौचालय को बनाने में 43,900 डॉलर खर्च आया है। इन शौचालयों में टी-टेबल के साथ-साथ लोगों के लिए पीने के साफ पानी की भी व्यवस्था की गई है।

अजब गजब खबरें यहां पढ़ें

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जिनान में बीते शुक्रवार को जब इस तरह के पहले शौचालय का उद्घाटन किया गया, तब लोगों की भौंहें भी तन गईं। एक स्थानीय नागरिक ने यहां तक कहा कि शौचालय की सुंदरता को बढ़ाने के लिए की गई व्यवस्था उसके ड्रॉइंगरूम से बेहतर है लेकिन ऐसे कितने लोग हैं, जो शौचालय में चाय पानी और टीवी देखना पसंद करेंगे।

बहुत से लोगों ने शौचालयों के निर्माण में उनकी गाढ़ी कमाई की बर्बादी को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय सरकार को ऐसे शौचालयों की जगह लोगों के स्वास्थ्य साधनों और शिक्षा के बारे में सोचना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+