पांच राज्यों में नक्सलियों का बंद, बिहार प्रभावित

Bihar Map
पटना। प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने केंद्र की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है। बिहार में सोमवार की रात से नक्सलियों का 48 घंटे के बंद आह्वान जारी है। नक्सलियों के बंद आह्वान से बिहार का जनजीवन प्रभावित हुआ है।

नक्सलियों के बंद से यातायात सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। बंद के मद्देनजर सावधानी रखते हुए कई रेलगाड़ियों को या तो रद्द कर दिया गया है या उनके रूट बदले गए हैं। पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी ने बताया कि पलामू एक्सप्रेस सहित छह रेलगाड़ियों को बुधवार तक रद्द कर दिया गया है। जबकि टाटा-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित पांच रेलगाड़ियों का रूट बदला गया है। बंद के कारण राज्य में बसों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया है। पटना से लंबी दूरी तक जानें वाली बसों की संख्या भी कम हो गई है। इस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस ने बंद को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट कर दिया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+